एआईजी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज 

भोपाल। पुलिस प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में पदस्थ एआईजी पर शादी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक एआईजी राजेश कुमार मिश्रा के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पहली बार एआईजी, उसे लेकर श्यामला हिल्स इलाके में संचालित एक होटल में गए थे. महिला को शादी का झांसा देकर मिश्रा ने दुष्कर्म किया. पुलिस अब पूरे मामले की तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है. संबंधित होटल के दस्तावेज, सीसीटीवी फुटेज और कर्मचारियों के बयान भी पुलिस दर्ज करेगी.

Next Post

स्मैक तस्कर दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का नशा मुक्ति अभियान जारी

Sat Jul 18 , 2026
भोपाल। टीला पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत कार्रवाई करते हुए एक लाख तीस हजार रुपये की स्मैक बरामद किया है. शनिवार को स्मैक की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति इस्लामी गेट ग्राउण्ड […]

You May Like