स्मैक तस्कर दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का नशा मुक्ति अभियान जारी

भोपाल। टीला पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत कार्रवाई करते हुए एक लाख तीस हजार रुपये की स्मैक बरामद किया है. शनिवार को स्मैक की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति इस्लामी गेट ग्राउण्ड में बनी सीढ़ियों पर अवैध मादक पदार्थ लेकर बैठा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की. आरोपी ने अपना नाम वरूण दांगी (20) निवासी विदिशा का बताया. आरोपी के पास से पुलिस को 9 ग्राम स्मैक, जिसकी कीमत करीब 1,30,000 रू. मिली. पुलिस ने स्मैक जब्त कर लिया. आरोपी वरुण ने पुलिस को बताया कि वह इसे अनुज उर्फ अन्नू निवासी लामाखेड़ा से लेकर बेच रहा था. पुलिस ने आरोपी अनुज को भी मौके पर गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ के अन्य स्त्रोत के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.

Next Post

37 लाख रुपए का गांजा बरामद, क्राइम ब्रांच ने 12 आरोपियों को पकड़ा

Sat Jul 18 , 2026
भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने चार अलग-अलग स्थानों से एक नाबालिग लड़की, दो महिलाएं सहित 12 स्मैक तस्करों को पकड़ा है. पुलिस ने अंतर्राज्यीय जिला ड्रग सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार 74.27 ग्राम स्मैक बरामद किया है. इसके साथ ही पुलिस ने एक कार, दो दोपहिया वाहन और 7 मोबाइल जब्त […]

You May Like