विदिशा को सौगात,रायसेन में खुलेगा मेडिकल कॉलेज: सीएम डॉ यादव ने गडकरी और शिवराज के साथ किया शिलान्यास-लोकार्पण

विदिशा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ विदिशा में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इन विकास कार्यों से विदिशा और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुविधाजनक होगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और समग्र विकास को गति मिलेगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बेहतर सड़क और परिवहन अवसंरचना को आर्थिक प्रगति का आधार बताते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर दिया।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रदेश के हर क्षेत्र तक विकास पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। इधर,सीएम डॉ यादव ने कार्यक्रम के दौरान ही रायसेन में मेडिकल कॉलेज खोलने का ऐलान भी किया।

Next Post

खेत में करंट फैलाने से ग्रामीण की मौत, आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat Jan 17 , 2026
बैतूल। कोतवाली पुलिस ने खेत में अवैध रूप से बिजली का करंट फैलाकर एक ग्रामीण की मौत के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह घटना 4 सितंबर 2025 की है, जब ग्राम झाडेगांव निवासी सदन पन्द्राम जंगल में मवेशी चराने गया था। इसी दौरान पास के खेत में […]

You May Like