खेत में करंट फैलाने से ग्रामीण की मौत, आरोपी को किया गिरफ्तार

बैतूल। कोतवाली पुलिस ने खेत में अवैध रूप से बिजली का करंट फैलाकर एक ग्रामीण की मौत के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह घटना 4 सितंबर 2025 की है, जब ग्राम झाडेगांव निवासी सदन पन्द्राम जंगल में मवेशी चराने गया था। इसी दौरान पास के खेत में लगाए गए नंगे तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

मृतक के भाई शिवलाल पन्द्राम की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि ग्राम भोगीतेड़ा निवासी शिवचरण उपासे ने अपने खेत की मेढ़ पर खूंटी गाड़कर नंगा तार लगाया था और उसमें बिजली प्रवाहित कर दी थी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 37/25 धारा 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

लगातार तलाश के बाद 25 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने फोरलेन हाईवे रोड स्थित कोसमी डेम के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल, उप निरीक्षक नरेंद्र उईके, सहायक उप निरीक्षक अजय अजनेरिया, प्रधान आरक्षक अभिजीत खलतकर एवं आरक्षक पवन लौवंशी की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि खेतों में इस तरह की खतरनाक व्यवस्था न करें, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है।

Next Post

नगर निगम अमले द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा है पेयजल का परीक्षण

Sat Jan 17 , 2026
सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशन में नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा शहरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और जल आपूर्ति की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त के निर्देशानुसार हर एक दिन निगम की टीम द्वारा वार्डो […]

You May Like