मैहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन ने संभाली कमान

सतना : नवरात्रि पर्व को लेकर मैहर में पुलिस और प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। कलेक्टर रानी बाटड एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने मंदिर क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।अधिकारियों ने बताया कि मेला क्षेत्र और आसपास के सभी प्रमुख स्थानों पर चाक-चौबंद सुरक्षा की गई है। पुलिस बल द्वारा मेले में पैदल गश्त के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में मोटरसाइकिल से पेट्रोलिंग की जाएगी।

इसके अलावा मंदिर के ऊपरी और निचले हिस्से में ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।मेला क्षेत्र में सबसे अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए एडिशनल एसपी, 6 डीएसपी, इंस्पेक्टर, उपनिरीक्षक एवं लगभग 600 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।मेले की लगातार निगरानी पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह करेंगे, जबकि मेला इंचार्ज एडिशनल एसपी डॉ. चंचल नगर को बनाया गया है।

Next Post

  देवी पर विवादित पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mon Sep 22 , 2025
सतना: सोशल मीडिया पर मैहर स्थित मां शारदा देवी पर विवादित पोस्ट वाइरल होने से लोग आक्रोशित हो गए. मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने विवादित पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसी कड़ी में पुलिस द्वारा उक्त पोस्ट को डिलीट कर दिया गया.प्राप्त जानकारी के […]

You May Like