देवी पर विवादित पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सतना: सोशल मीडिया पर मैहर स्थित मां शारदा देवी पर विवादित पोस्ट वाइरल होने से लोग आक्रोशित हो गए. मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने विवादित पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसी कड़ी में पुलिस द्वारा उक्त पोस्ट को डिलीट कर दिया गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के नागौद थाना क्षेत्र अंतर्गत भटवा टोला पतवारा निवासी प्रदीप सिंह मौर्य पिता गया प्रसाद द्वारा अपने सोशल मीडिया एकाउंट समा्रट प्रदीप सिंह मौर्य के जरिए एक पोस्ट डाली थी.

उक्त पोस्ट में महैर स्थित मां शारदा पर विवादित टिप्पणी की गई थी. यह पोस्ट वाइरल होते ही पढऩे वाले लोगों में आक्रोश फैलने लगा. वहीं मामला पुलिस के संज्ञान में भी आया. लिहाजा नागौद थाने की पुलिस फौरन हरकत में आ गई.

आनन-फानन में पोस्ट डालने वाले युवक की जानकारी जुटाई गई. जिसके बाद खोजबीन करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया. हलांकि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी उक्त पोस्ट सोशल मीडिया पर बनी रही. लेकिन जब इस बावत आपत्ति पहुंचनी शुरु हुई तो पुलिस द्वारा उक्त पोस्ट को डिलीट कर दिया गया. वहीं सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती देख आरोपी ने माफी मांगनी शुरु कर दी.

Next Post

सड़क हादसा : दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

Mon Sep 22 , 2025
सौसर: क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा उस समय हो गया जब जाम सांवली मंदिर के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पिपला नारायणवार निवासी और भाजपा कार्यकर्ता दीपक ठाकरे उर्फ बापू की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दीपक ठाकरे […]

You May Like