रूसी मिसाइल हमलों में 15 यूक्रेनियों की मौत

रूसी मिसाइल हमलों में 15 यूक्रेनियों की मौत

कीव, 17 जून (वार्ता) यूक्रेन पर रूस की ओर से किये गये मिसाइल और ड्रोन हमलों में 15 लोग मारे गये और 75 अन्य घायल हो गये।

इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी ने यूक्रेन के गृह मंत्री इहोर क्लिमेंको के हवाले से बताया कि सोमवार देर रात राजधानी कीव में सबसे अधिक हमले हुये, जहां एक बैलिस्टिक मिसाइल ने नौ मंज़िला इमारत को निशाना बनाया। इस हमले में 14 लोगों की मौत हो गयी और 60 अन्य घायल हो गये। दक्षिणी शहर ओडेसा में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये। इसके अलावा, कीव और चेर्निहिव क्षेत्रों में भी हताहतों की सूचना मिली है।

कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने कहा कि रूस ने कीव में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए कुल 175 ड्रोन, 14 से अधिक क्रूज मिसाइल और दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। गृह मंत्रालय की ओऱ से जारी बयान के अनुसार कीव में 27 जगहों को निशाना बनाते हुए रात भर हमला किया गया। हमले की जद में कई आवासीय इमारतें, शैक्षणिक संस्थान और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे आ गये। स्टेट सर्विस फॉर इमर्जेंसीज ने बताया कि हमलों वाली जगहों पर तलाशी और बचाव अभियान जारी है।

Next Post

22 जून को स्टार गोल्ड पर होगा फिल्म फतेह का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

Tue Jun 17 , 2025
मुंबई, 17 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अभिनीत-निर्देशित फिल्म फतेह का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 22 जून को स्टार गोल्ड पर होगा। फिल्म फतेह की कहानी फतेह सिंह की है, जो एक भूतपूर्व स्पेशल ऑप्स ऑफिसर है। जब एक मासूम लड़की को साइबर क्राइम गैंग अगवा कर लेता है, तो […]

You May Like