जबलपुर: जनकपुरी प्रीमियम टाउनशिप स्थित श्री राम दरबार मंदिर में प्रभु श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें प्रात: प्रीति कुंज परिसर (कोरलबुड) से हजारों की संख्या में महिलाएं कलश लेकर यात्रा में शामिल हुई। वहीं पुरुष सनातनी वेशभूषा में यात्रा में शामिल हुई। जिसकी अगुवाई द्वारकाशारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती जी महाराज ने की।
भव्य कलश का जगह – जगह स्वागत किया गया। जिसमें चहुंओर जय जय सियाराम का जयघोष गुंजायमान रहा। शोभायात्रा में ब्रह्मचारी सुबुद्धानंद जी, ब्रह्मचारी चैतन्यानंद जी ने सभी को आशीष प्रदान किया। जनकपुरी प्रीमियम टाउनशिप के पंकज पांडेय ने बताया कि श्री राम दरबार मंदिर का निर्माण सनातन धर्म का प्रचार और प्रभु की भक्ति,सेवा के लिए किया गया है। जिसमें श्री राम दरबार में प्रभु श्री राम,भैया लक्ष्मण,मां सीता सहित सेवन श्री हनुमान जी की मूर्ति स्थापित होने को है। साथ ही इस कलश यात्रा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भारी मात्रा मे शामिल हुए।
