31 को लोकार्पण: सतना में एयरपोर्ट से खुलेगा विन्ध्य के विकास का द्वार

सतना: सतना में अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है। पहले जहां केवल हेलीकॉप्टर और छोटे विमान ही उतर सकते थे, अब 19 सीटर विमानों की आवाजाही भी संभव हो सकेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मई को भोपाल से इसका वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। 37 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एयरपोर्ट का निर्माण कार्य भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण ने रिकॉर्ड समय में 31 अक्टूबर 2024 को पूरा किया।

डीजीसीए ने निरीक्षण के बाद 20 दिसंबर 2024 को लाइसेंस भी जारी कर दिया। एयरपोर्ट में 1200 मीटर का रनवे, दो विमानों की पार्किंग क्षमता, 750 वर्गमीटर में टर्मिनल बिल्डिंग और आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस एयरपोर्ट में ईटीसी, वीआईपी लाउंज, निःशक्तजनों और बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं हैं।

5.5 किमी लंबी सुरक्षा बाउंड्री तैयार की गई है। सभी आवश्यक अनुमतियां प्राप्त हो चुकी हैं और उड़ान के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। एयरपोर्ट के शुरू होने से सतना ही नहीं, बल्कि पूरे विन्ध्य क्षेत्र में उद्योग, पर्यटन, शिक्षा और चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में नए अवसरों का विकास होगा।

Next Post

एंबुलेंस में प्रसूता की मौत

Wed May 28 , 2025
सतना :जिले के उचेहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेटी को जन्म देने के बाद प्रसूता की हालत बिगडऩे लगी. जिसे देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. लेकिन बीच रास्ते में एंबुलेंस में ही उसकी मौत हो गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के उचेहरा क्षेत्र के सरवाहा […]

You May Like