एंबुलेंस में प्रसूता की मौत

सतना :जिले के उचेहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेटी को जन्म देने के बाद प्रसूता की हालत बिगडऩे लगी. जिसे देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. लेकिन बीच रास्ते में एंबुलेंस में ही उसकी मौत हो गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के उचेहरा क्षेत्र के सरवाहा खुर्द गांव की निवासी श्रीमती गीता सिंह उम्र 22 वर्ष को प्रसव पीड़ा के चलते उचेहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था.

बताया गया कि मंगलवार की सुबह 7 बजे श्रीमती गीता ने बेटी को जन्म दिया. लेकिन बेटी को जन्म देने के बाद प्रसूता की तबियत बिगडऩे लगी. बताया गया कि प्रसूता को लगातार रक्त स्त्राव हो रहा था. सीएचसी में प्रसूता के रक्त स्त्राव को रोकने का भरक प्रयास किया गया. लेकिन इसके बावजूद भी सफलता नहीं मिलने पर उसे जिला अस्पताल सतना के लिए रेफर कर दिया गया.

जिसके चलते पति कैलाश सिंह और आशा कार्यकत्र्ता सरिता सिंह के साथ प्रसूता व नवजात को 108 एंबुलेंस से सतना के लिए रवाना कर दिया गया. सुबह के लगभग पौने 11 बजे जब 108 एंबुलेंस प्रसूता को लेकर जिला अस्पताल पहुंची तो वहां पर तैनात ड्यूटी डॉक्टर द्वारा जांच करते ही उसे ब्रॉट डेड घोषित कर दिया गया. जबकि नवजात बच्ची पूरी तरह स्वस्थ्य पाई गई.

Next Post

मझगवां में 2 अवैध क्लीनिक सील, दवाओं का स्टॉक जब्त

Wed May 28 , 2025
सतना:मझगवां विकासखण्ड में दो अवैध क्लीनिक को सील किया गया. दोनों अवैध क्लीनिक से बरामद दवाओं के स्टॉक को बरौंधा थाने में रखवा दिया गया है. दोनों की झोला छाप चिकित्सकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.मतहैन बस स्टैण्ड के निकट एक क्लीनिक का […]

You May Like