मझगवां में 2 अवैध क्लीनिक सील, दवाओं का स्टॉक जब्त

सतना:मझगवां विकासखण्ड में दो अवैध क्लीनिक को सील किया गया. दोनों अवैध क्लीनिक से बरामद दवाओं के स्टॉक को बरौंधा थाने में रखवा दिया गया है. दोनों की झोला छाप चिकित्सकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.मतहैन बस स्टैण्ड के निकट एक क्लीनिक का संचालन बिना पंजीकरण के ही किया जा रहा था. उक्त क्लीनिक में काफी मात्रा में दवाओं का स्टॉक करके भी रखा गया था.

इस मामले की शिकायत सीएमएचओ कार्यालय पहुंची थी. क्लीनिक संचालित करने वाला झोला छाप चिकित्सक वीरेंद्र यादव स्वयं को एमबीबीएस बताता है. बीएमओ और तहसीलदार मझगवां की संयुक्त टीम मंगलवार को उक्त क्लीनिक में पहुंच गई. मांगे जाने पर न तो क्लीनिक का पंजीकरण सामने आया और न ही चिकित्सक की वैध डिग्री. जिसे देखते हुए उक्त क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की गई.

दूसरी कार्रवाई अर्जुनपुर गांव में कथित चिकित्सक शिव नारायाण यादव की अवैध क्लीनिक के विरुद्ध की गई. यहां पर भी न तो क्लीनिक पंजीकृत मिली और न ही चिकित्सक के पास कोई वैध डिग्री थी. जिसे देखते हुए टीम द्वारा एक ओर जहां क्लीनिक को सील कर दिया गया वहीं दूसरी ओर वहां पर मौजूद अवैध दवाओं के स्ऑक को जब्त कर लिया गया.

Next Post

घर कब्जाने की नियत से अधेड़ पर कुल्हाड़ी से हमला

Wed May 28 , 2025
सतना : बसंत विहार कालोनी निवासी वीरेंद्र शुक्ला पिता स्व. बच्चन लाल शुक्ला उम्र 56 वर्ष मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठकर आराम कर रहे थे. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला राजकुमार गौतम अचानक वहां आ धमका और कुल्हाड़ी से वीरेंद्र पर […]

You May Like