छोटी लाइन फाटक से गौरीघाट तक चला बुलडोजर

जबलपुर: नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इस संबंध में अपर आयुक्त अरविन्द शाह, अतिक्रमण अधिकारी मनीष तड़से एवं सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया ने बताया कि मंगलवार को छोटी लाइन फाटक से बंदरिया तिराहा होते हुए, रामपुर चौक से साउथ एवेन्यू मॉल और गौरीघाट तक अतिक्रमण हटाने की रिपीट कार्रवाई की गयी.

वहीं दमोह नाका क्षेत्रीय बस स्टॉप, बाजनामठ के पास स्थित बाबली के आसपास, धनवंतरी नगर, गोहलपुर में भी अतिक्रमण हटाते हुए लेफ्ट टर्न में लगे ठेले टपरे अलग किए गए। कार्रवाई के दौरान मौके पर दलप्रभारी जोसफ प्रवीण, लक्ष्मण कोरी, दुर्गा राव, अंकित पारस, वीरेन्द्र मिश्रा, कुलदीप त्रिपाठी, अभिषेक समुद्रे, ब्रज किशोर तिवारी, नदीम अहमद खान और सहायक दल प्रभारी आरिफ अहमद खान, शुभम खरे मौके पर मौजूद रहे।

Next Post

शातिर चोर गिरफ्तार, आठ बाइक जब्त

Wed Nov 26 , 2025
जबलपुर: सिहोरा पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से चुराई हुई 8 मोटर सायकिलें कीमती 5 लाख रूपये की जप्त की गई है। पकड़ा गया आरोपी सोनू उर्फ सुशील भूमिया पिता बिहारीलाल भूमिया 36 वर्ष निवासी देवरी अमगवां थाना मझौली आद्तन अपराधी है एवं वाहन चोरी […]

You May Like