शातिर चोर गिरफ्तार, आठ बाइक जब्त

जबलपुर: सिहोरा पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से चुराई हुई 8 मोटर सायकिलें कीमती 5 लाख रूपये की जप्त की गई है। पकड़ा गया आरोपी सोनू उर्फ सुशील भूमिया पिता बिहारीलाल भूमिया 36 वर्ष निवासी देवरी अमगवां थाना मझौली आद्तन अपराधी है एवं वाहन चोरी के प्रकरणों में पूर्व में पकडा जा चुका है, जो लगातार टीम को गुमराह करते रहा।

पूछताछ करने पर सोनू उर्फ सुशील भूमिया नेे सिहोरा क्षेत्र से 2 मोटर सायकिल, मझोली, मझगवॉ, घमापुर, रांझी क्षेत्र से 6 अन्य मोटर सायकिल चुराना स्वीकार करते हुये चुराई हुई मोटर सायकिलें ग्राम सिलोडी में मुरम खदान के पास झाडियो में बेचने के फिराक में छिपाकर रखना बताया।

Next Post

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी लोगों की शिकायतें

Wed Nov 26 , 2025
रीवा: कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने 52 आवेदकों की समस्यायें सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये.कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में खारा जवा के छोटेलाल कोल, प्रभावती कोल वगैरह के वनाधिकारी पट्टा प्रदाय किये जाने के आवेदन […]

You May Like