बुधनी:सहकारिता एवं युवा खेल कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग अपने परिजनों के साथ शनिवार को बुधनी पहुंचे. वे अपनी बुआ के बेटे राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव के निधन होने पर परिजनों के साथ अस्थि विसर्जन करने पहुंचे थे.
नर्मदा तट पर अस्थि विसर्जन के पश्चात उन्होंने नर्मदा में डुबकी लगाई. इस मौके पर भाजपा नेता आजाद सिंह राजपूत, अर्जुन मालवीय सहित अन्य ने उनके भाई के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर संवेदना व्यक्त की. सारंग के दौरे को लेकरप्रशासनिक अधिकारी एसडीएम डीएस तोमर, एसडीओपी रवि शर्मा सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा.
