
छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र के पंचवटी वार्ड के रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। घटना सुबह दस बजे की है। बताया जा रहा है कि वह सुसाइड नोट छोड़कर गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। जानकारी अनुसार धरमजीत पिता बलवंत बिसेन उम्र 49 साल पंचवटी वार्ड नंबर 48 का रहने वाला है। वह तकरीबन आठ साल से अकेला रहे रहा था। सोमवार की रात उसने परिजनों के साथ खाना खाया। इसके बाद वह छत पर हॉल में सोने चला गया। जब सुबह देर तक नहीं उठा। तब उसकी बहन प्रीति परमान छत पर उसे देखने पहुंची। उसने दरवाजा खटखटाया, नहीं खुला। उसके बाद उसने खिड़की से झांककर देखा। भाई को फांसी पर लटका देख दंग रह गई। चीख पुकार की आवाज सुनकर बाकी परिजन और पड़ोसी छत पर आ गए। दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम कर ंषव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी आठ साल से उसके साथ नहीं रह रही है। वह अपनी बेटी के साथ पूणे में रह रही है। वह 12 वी क्लास में अध्ययनरत है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि स्वयं से परेशान होकर फांसी लगाई है। किसी की कोई गलती नहीं है मैं स्वयं मौत का जिम्मेदार हूं।
