बस किराया बढ़ोतरी के विरोध में भैरुंदा में छात्रों का धरना

भैरुंदा। बस किराए में हुई बढ़ोत्तरी के विरोध में शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जमकर प्रदर्शन किया. विद्यार्थियों ने कॉलेज से बस स्टैंड तक पैदल मार्च किया और यहां धरने पर बैठ गए. तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान तेज बारिश भी छात्रों का हौसला नहीं तोड़ सकी. छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे और विधायक रमाकांत भार्गव से चर्चा के बाद ही प्रदर्शन खत्म करने की बात कही. मामले की जानकारी मिलते ही विधायक रमाकांत भार्गव मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं. विधायक के आश्वासन के बाद छात्र-छात्राओं ने धरना समाप्त कर दिया. विद्यार्थियों का आरोप है कि एडमिशन के समय उन्हें बस सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में कॉलेज की ओर से बस सुविधा देने से मना कर दिया गया. छात्रों की मांग है कि बसों का बढ़ा हुआ किराया कम किया जाए और बस पास की व्यवस्था की जाए.

 

Next Post

ऑस्कर पैलेस कॉलोनी की अनुमति प्रशासन द्वारा निरस्त

Wed Aug 26 , 2026
इंदौर: प्रशासन ने आज शहर की बड़ी कॉलोनी ऑस्कर पैलेस की अनुमति निरस्त कर दी है. अनुमति निरस्त करने का कारण यह बताया जा रहा है कि कॉलोनी की जमीन पर जिला कोर्ट में प्रकरण विचाराधीन होने की जानकारी छुपाई गई. इससे बढ़कर यह है कि हाईकोर्ट ने उक्त कॉलोनी […]

You May Like

Play sound