दिल्ली में डेंगू-मलेरिया के बढ़ते मामलों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

श्री यादव ने बुधवार को कहा कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में डेंगू के 98 और मलेरिया के 23 नए मामले सामने आए। सितंबर में डेंगू के 286 मामले दर्ज हुए, जबकि 2026 में डेंगू के कुल मामले 695 तक पहुंच गए हैं। उन्होंने अक्टूबर में मलेरिया के 266 और चिकनगुनिया के 29 मामलों को भी चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद ठहरे हुए पानी, नालियों और सड़े कचरे से मच्छरों की संख्या में चिंताजनक रूप से बढ़ोतरी हुई है। पश्चिमी दिल्ली, मध्य क्षेत्र और शाहदरा उत्तर में बढ़ते मामले प्रशासनिक विफलता उजागर करते हैं।

श्री यादव ने एमसीडी से तत्काल सफाई, निरीक्षण और व्यापक फॉगिंग अभियान चलाने की मांग की, ताकि मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाकर लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके।

 

Next Post

दो दिन की यात्रा पर छत्तीसगढ़ जाएंगी मुर्मु

Wed Oct 21 , 2026
नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को छत्तीसगढ़ की दो दिन की यात्रा पर रहेंगी। इस दौरान वह रायपुर में माता हासी देवी जी के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी करेंगी। साथ ही नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में […]

You May Like