बल्कर की चपेट में आए पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर 

सीधी। सीधी-जोगीपुर बाईपास में सोमवार की सुबह दिल दहलाने वाले सड़क हादसे में

बल्कर की चपेट में आये बाइक चालक पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं बाइक में पीछे बैठी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतक का शव बल्कर के पिछले पहिए के बीच फंसा था जिसे कोतवाली पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त समीपी ग्राम कुकुड़ीझर निवासी अन्नपूर्णा विश्वकर्मा बाइक में पत्नी को लेकर सड़क पार कर रहा था उसी दौरान सिंगरौली की ओर से रीवा जा रहे बल्कर की चपेट में आ गया। हादसे के बाद आरोपी चालक बल्कर को घटनास्थल पर छोड़ कर भाग खड़ा हुआ। कोतवाली पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है।

ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

Next Post

टपरी में पढ़ने वाले आंगनवाड़ी के बच्चे अब पढ़ेंगे नए आकर्षक आंगनबाड़ी भवन में 

Mon Jul 21 , 2025
बागली। सेवन्या ग्राम पंचायत में रविवार को नए आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण बागली विधायक मुरली भंवरा ने करते हुए ग्रामीणों को नए भवन की सौगात की बधाई दी उक्त पंचायत की सरपंच सीमा राम प्रसाद जाटवा ने बताया कि विगत कई वर्षों से कच्ची घास फूस की टपरी में आंगनबाड़ी […]

You May Like