काली मंदिर मार्ग अतिक्रमण से जाम की जकड़ में, प्रशासन की अनदेखी से बढ़ी परेशानी

सिंगरौली: जिला मुख्यालय बैढ़न का काली मंदिर मार्ग इन दिनों अतिक्रमण और अव्यवस्था की मार झेल रहा है। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा किए गए विस्तार और बेतरतीब वाहन पार्किंग के कारण यहां रोजाना जाम की स्थिति बन रही है।करीब दो सौ मीटर के इस मार्ग पर दुकानदारों ने फुटपाथ तक पर कब्जा कर रखा है, जहां वे सामान फैलाकर बिक्री करते हैं।

इससे सड़क का अधिकांश हिस्सा संकरा हो गया है और वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी तब होती है जब ग्राहक अपने दोपहिया वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता और राजस्व अमला लंबे समय से निष्क्रिय है। बीते तीन वर्षों से यहां किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई, जिसके चलते अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। नागरिकों और व्यापारिक संघों ने कलेक्टर एवं निगमायुक्त से तत्काल कार्रवाई कर काली मंदिर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।

Next Post

नाइट कॉम्बिंग गस्त में 108 से अधिक वारंटी गिरफ्तार

Mon Oct 27 , 2025
सिंगरौली: जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी मनीष खत्री के मार्गदर्शन में बीती रात जिले भर में औचक नाइट कॉम्बिंग गस्त की गई।इस दौरान जिले के समस्त अनुभागीय अधिकारियों के नेतृत्व में थाना-चौकियों की पुलिस टीमों ने सघन गस्त […]

You May Like