नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को छत्तीसगढ़ की दो दिन की यात्रा पर रहेंगी।
दो दिन की यात्रा पर छत्तीसगढ़ जाएंगी मुर्मु
इस दौरान वह रायपुर में माता हासी देवी जी के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी करेंगी। साथ ही नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में शामिल होंगी।
श्रीमती मुर्मु 23 अक्टूबर को जगदलपुर में बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी। इसके साथ ही वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।
