कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

सतना : मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पठरा के निकट मंगलवार को हुई सडक़ दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत हो गई. जबकि बाइक चला रहे पति बुरी तरह घायल हो गए. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरपाटन निवासी 35 वर्षीय ओम प्रकाश शर्मा  अपनी पत्नी श्रीमती जानकारी शर्मा 30 वर्ष के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से निकले थे. बताया गया कि मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे जैसे ही उनकी बाइक पठरा गांव के निकट पहुंची.

वैसे ही वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दंपत्ति उछलकर दूर जा गिरे और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं घटना होती देख कार चालक तेज रफ्तार में वहां से भाग निकला. घटना की जानकारी मिलते ही आस पास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और डायल 112 को सूचना दी. पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल दंपत्ति को उपचार के लिए अमरपाटन स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर उन्हें भर्ती कर उपचार शुरु किया गया. लेकिन कुछ देर जारी रहे उपचार के दौरान ही श्रीमती जानकी शर्मा ने दम तोड़ दिया. जिसे देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं घटना शिकायत करने के दौरान भी थाना क्षेत्र का मामला सामने आ गया.
अमरपाटन थाने पहुंची शिकायत
अमरपाटन थाना पुलिस द्वारा घटनास्थल ताला क्षेत्र अंतर्गत होने की जानकारी दी गई. गनीमत यह रही कि अमरपाटन पुलिस द्वारा स्वयं की घटना की सूचना ताला थाने को दे दी गई. जिसके आधार पर पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज करते हुए विवेचना शुरु कर दी गई

Next Post

रघुराजनगर तहसील कार्यालय के बाहर अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन

Wed Feb 25 , 2026
सतना: रघुराजनगर तहसील कार्यालय में मंगलवार दोपहर उस समय हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई, जब अधिवक्ता हरीश द्विवेदी और तहसीलदार सौरभ मिश्रा के बीच न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान तीखी बहस हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता हरीश द्विवेदी ‘कौशल प्रसाद बनाम राजकुमार व अन्य’ प्रकरण में आवेदन प्रस्तुत करने […]

You May Like

मनोरंजन