भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मुख्यमंत्री को मांफी मांगना चाहिए: तेजस्वी यादव

पटना, 20 जून (वार्ता) बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को फेक बताते हुए इस मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से माफी की मांग की है। श्री यादव ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री इस मामले की जांच करवाने की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ भरत तिवारी के माता-पिता और गांव वालों पर प्राथमिकी दर्ज करवा रहे हैं।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल(राजद) कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि भोजपुर के शाहपुर में भरत तिवारी का फेक एनकाउंटर किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी जात देखकर कई फेक एनकाउंटर हुए हैं। उन्होंने कहा कि गायघाट, मधुबनी तथा मुजफ्फरपुर के मामले में अभी भी न्याय नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि जनता न्याय की उम्मीद में है,लेकिन सरकार सोई हुई है।

श्री यादव ने कहा कि अन्य मुद्दों को हवा दे कर टेंडर माफिया रिशु श्री के मामले से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा ,आवास, फेक एनकांउटर जैसे मामलों के माध्यम से ध्यान भटकाने के लिए ही लगातार प्रयास जारी है। रिशु श्री का मामला 20 से 25 हजार करोड रुपए के भ्रष्टाचार का मामला है। और इसमें बड़े लोग हैं।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में अपराध और अपराधियों का बोलबाला है और सरकार के स्तर से अपराधियों पर कार्रवाई के मामले में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराब माफिया उगाही में लगे हुए हैं और सरकार के स्तर से ऐसे लोगों को बचाया जा रहा है।

 

Next Post

सड़कों और पुल का जाल, उसके बीच यूनिटी मॉल 

Sat Jun 20 , 2026
उज्जैन। शहर के पुराने हरिफाटक मार्ग पर पर सड़कों और पुल का जहां जाल बिछाया जा चुका है वहां पर यूनिटी मॉल ने आकर ले लिया है,शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने निर्माणाधीन पीएम एकता मॉल का अवलोकन किया […]

You May Like