राजवाड़ा-सराफा में पुलिस का पैदल भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

इंदौर: शहर के व्यस्ततम राजवाड़ा और सराफा चौपाटी क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस उपायुक्त जोन-4 आनंद कलादगी और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिशेष अग्रवाल ने पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया. इस दौरान सुरक्षा इंतजाम और पुलिस व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई.भ्रमण के दौरान डीसीपी ने एसीपी सराफा और थाना प्रभारी सराफा को ड्रोन से निगरानी रखने के निर्देश दिए.

उन्होंने मौके पर पुलिस थाना सराफा की डायल-112 वाहन का निरीक्षण कर चालक और तैनात पुलिसकर्मियों से बात की और उन्हें आयोजनों के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए. अधिकारियों ने पुलिस बल को यह भी कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या घटना को रोका जा सके.

Next Post

नशे में रॉन्ग साइड दौड़ाता ट्रक चालक पकड़ा, वाहन जप्त

Sun Sep 14 , 2025
इंदौर:यातायात पुलिस ने शनिवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे में धुत ट्रक चालक को दबोच लिया. चालक बापट चौराहे क्षेत्र में रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में ट्रक दौड़ा रहा था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था. ट्रक नम्बर एमपी 09 जीएच 4696 का चालक सयाजी से नक्षत्र गार्डन […]

You May Like

Play sound