
*जेेसीआई ग्वालियर स्वाभिमान का 9वा शपथ ग्रहण समारोह*
ग्वालियर। जेेसीआई ग्वालियर स्वाभिमान का 9वा शपथ ग्रहण समारोह जैन छात्रावास परिसर में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर थे जबकि विशिष्ठ अतिथि के रुप में जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ राजकुमार आचार्य, जिला अध्यक्ष भाजपा जयप्रकाश राजौरिया एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक जैन, चेम्बर आफ काॅमर्स के अध्यक्ष डाॅ.प्रवीण अग्रवाल, भाजपा ग्वालियर महामंत्री विनय जैन उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन अजय शर्मा ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेन्द्र सिंह तोमर का विभिन्न सामाजिक संगठनो एवं संस्थाओं के पदाधिकारीयो द्वारा पुष्प माला एवं गुलदस्ते देकर स्वागत किया गया। संस्था की ओर से तोमर का स्मृति चिन्ह पुष्प पुष्य से नागरिक अभिनंदन किया गया। स्वागत उद्वोधन संरक्षक राजकुमार गुप्ता प्रिंस द्वारा किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुऐ नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि युवाओं को जेसीआई संस्था सें ज्यादा से ज्यादा जुड़ने की आवश्यक्ता है क्योकि ये संस्था युवाओं के आत्मविश्वास को निखारने का कार्य करती है और सदैव आगे की ओर गतिशील रहने को प्रेरित करती रहती है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए बताया कि संघ का प्रत्येक कार्यकर्ता व्यक्तिवाद से उठकर राष्ट्रवाद के बारे में चिंतन करता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संपूर्ण दुनिया में अनेक ऐसे कार्यकर्ता तैयार किए हैं जो पूरी दुनिया में वसुदेव कुटुंबकम के लिए काम करते हैं। उन्हें गर्व है कि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता हैं।
हास्य कवि सुनील समैया द्वारा हास्य काव्य पाठ किया गया ।
कार्यक्रम में वंशिका राजबाड़े ने शपथ अधिकारी के रुप में अंकित गुप्ता को अध्याय अध्यक्ष पद की एवं मण्डल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने 30 नवीन सदस्यों को शपथ दिलायी। कार्यक्रम में उपस्थित जेसी पदाधिकारीयों में मुख्य रुप सें संस्थापक अध्यक्ष विनय कुचिया, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक रवि गुप्ता, दिलीप तपा, सशांक रुसिया, विवेक जैन, नवनीत गुप्ता, अंकित गुप्ता, मनोज खांगट, विनीत गुप्ता, मनीश लहारिया, पवन विलैया, रोहित गुप्ता (वाशु), डाॅ.विनोद जैन, संजय जैन एवं अन्य सम्मानित सदस्य वैश्य फाउंडेशन के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, समाजसेवी राधेश्याम कुचिया सुरेश दादा भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला ग्वालियर ग्रामीण के पूर्व मीडिया प्रभारी पंडित अमरीश शर्मा उपस्थित रहें। डाॅ सतीश गुप्ता द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
