ऑनलाइन गेम के लालच में फंस रहे युवा

ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में हो रहे बर्बाद

इंदौर: एक तरफ प्रदेश शासन द्वारा पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए गैर कानूनी व्यापार पर अंकुश लगाने की बात करती है इस बात की आड़ लेते हुए प्रशासन अपनी कमाई का रास्ता खोज लेता है.शहर में कमिश्नरी लागू हो साल दर साल गुजर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ गैरकानूनी धंधे तेजी से फल फूल रहे हैं. इन दोनों शहर में गैरकानूनी धंधे का एक और नया व्यापार तेजी से बढ़ रहा है जिसमें हर वर्ग के युवा-युवतियों ऑनलाइन गेमिंग की लत में पड़ चुके हैं. यहां मकड़ जाल इतना सख्त है कि कई लोगों ने जाने गवा दी हैं तो कई ने अपनी संपत्ति बर्बाद कर दी है.

ऑनलाइन गेमिंग में होता कुछ नया है कि गुप्त तरीके से सट्टा व्यापारी आम आदमी के मोबाइल में सट्टा गेम ऐप डाउनलोड करता है और उसकी पासवर्ड भी देता है. मोबाइल खेलने वाला बाद में व्यापारी को एक से पांच हज़ार रुपए तक देता है जिसके बदले सट्टा व्यापारी उसको ऑनलाइन पैसे रिचार्ज करता है. फिर वही आदमी ऑनलाइन गेम खेलता है. यहां ऑनलाइन गेम दिखने में पूरी तरह से जुआ क्लब जैसा होता है एक के दस और एक के पच्चीस रुपए तक का फायदा इस गेम से प्राप्त किया जाता है. लालच का दौर इतना बढ़ जाता है कि बीस से पच्चीस हज़ार रुपए जीतने के बाद भी अधिकांश लोग तबाह हुए हैं और इसका सीधा फायदा कंपनी और ऐप डाउनलोड करने वाले व्यापारी को मिलता है. इस तरह का गैर कानूनी व्यापार शहर के कई हिस्सों में संचालित किया जा रहा है.

इनका कहना है
जिस तरह से यहां ऑनलाइन गेम शहर के कोने-कोने में फैल रहा है और सबको खबर होती है कि इसे कौन संचालित कर रहा है. फिर क्या वजह है कि ऐसे लोग कानून की पकड़ से दूर क्यों है?
– कैलाश शर्मा
पहले माता-पिता पबजी से परेशान थे. अब ऑनलाइन गेम से मोबाइल के सारे गेम युवाओं को अंधकार की ओर ले जा रहे हैं. यहां चिंता का विषय है इस पर सरकार को कड़े कदम उठाना जरूरी है.
– सलीम खान
हमारे देश में तो आईटी सेल बहुत बड़ा विभाग होता है और प्रदेश में पुलिस प्रशासन का आईटी सेल भी है, जिस पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं ऐसे में यहां लोग कैसे बच जाते हैं.
– सुनील कुमार

Next Post

हमास ने ट्रम्प द्वारा साझा किए गए वीडियो की निंदा की

Thu Feb 27 , 2025
गाजा, 27 फरवरी (वार्ता) हमास ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा साझा किए गए उस वीडियो की निंदा की है जिसमें गाजा को समुद्र तटीय रिसॉर्ट में बदलने के उनके दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया गया है। हमास ने उन पर फिलिस्तीनी अधिकारों और सांस्कृतिक पहचान की अनदेखी करने […]

You May Like

मनोरंजन