खेल के मैदान से उठा नशामुक्ति का संदेश, फुटबॉल प्रतियोगिता में युवाओं ने लिया संकल्प

सिंगरौली, मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक शियाज़ के.एम. के मार्गदर्शन में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत शुक्रवार को एनटीपीसी विंध्यनगर स्थित डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में नशामुक्ति जनजागरूकता के उद्देश्य से फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और मादक पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। युवाओं को अपनी ऊर्जा खेल, शिक्षा और रचनात्मक कार्यों में लगानी चाहिए तथा नशे जैसी सामाजिक बुराई से हमेशा दूर रहना चाहिए।

प्रतियोगिता में एमएससी बार्सिलोना जूनियर बैढ़न और डीएफए अंडर-17 सिंगरौली के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच से पहले सभी खिलाड़ियों को “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान की थीम वाली टी-शर्ट एवं स्पोर्ट्स किट वितरित की गई। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता डीएफए अंडर-17 सिंगरौली टीम को शील्ड एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मैच का संचालन रेफरी असगर अली, आकाश और यश वर्मा ने किया। कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर हेमंत कुमार, रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, साइबर सेल प्रभारी पवन सिंह, सूबेदार आशीष तिवारी, प्रधान आरक्षक नितिन गौतम, प्रधान आरक्षक आशीष बागरी, कल्याण विभाग के राकेश मिश्रा, जिला फुटबॉल खेल संघ के सचिव लवकुश तिवारी, क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री संजय कुमार शाह सहित पुलिस अधिकारी, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

सिंगरौली पुलिस ने बताया कि “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खेल, शिक्षा, संस्कृति और जनसहभागिता के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।

Next Post

यूरोप में वेस्ट नील वायरस के प्रसार पर डब्ल्यूएचओ ने दी सतर्क रहने की सलाह

Fri Jul 24 , 2026
संयुक्त राष्ट्र संघ, 24 जुलाई (वार्ता) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने वेस्ट नील वायरस के प्रसार के मौसम को देखते हुए यूरोपीय देशों से मच्छरों की निगरानी मजबूत करने का आग्रह किया है। यह चेतावनी तब आयी है, जब मच्छरों से फैलने वाला यह संक्रमण ग्रीस, इटली, स्पेन, रोमानिया और […]

You May Like