
इटारसी। तवा बांध को पूरी तरह भरने के लिए अब केवल डेढ़ फीट पानी की जरूरत है। यदि तेज बारिश हुई तो यह शीघ्र ही अपनी अधिकतम क्षमता 1166 फीट तक पहुंच जाएगा। रविवार दोपहर 2 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, नर्मदापुरम जिले में नर्मदा नदी और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर सामान्य है। सेठानी घाट पर नर्मदा का जलस्तर 941.60 फीट तथा तवा बांध का स्तर 1164.40 फीट दर्ज किया गया।
तवा बांध
बांध के तीन गेट 3-3 फीट तक खोले गए हैं, जिनसे 15,666 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
बरगी बांध
यहां 9 गेट खुले हैं, जिनमें से 4 गेट आधा मीटर और 5 गेट 1 मीटर तक खुले हैं। इनसे 1097 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। बरगी बांध का जलस्तर 422.76 फीट है।
बारना बांध
इसका जलस्तर 348.23 फीट दर्ज किया गया है।
जल संसाधन विभाग के अनुसार, सभी बांधों और नदियों के जलस्तर पर सतत निगरानी रखी जा रही है और फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
