लापता मासूम का घर के पीछे मिला शव, हत्या कर भूसे के ढेर पर फेंका, एक संदिग्ध गिरफ्तार

दमोह। जिले के तेजगढ़ थाना की इमलिया घाट क्षेत्र के महुआ खेड़ा गांव में शुक्रवार को लापता हुए 3 वर्षीय अनुरुद्ध पिता माखन सिंह का शव पुलिस ने शनिवार दोपहर बरामद कर लिया है. लापता बालक की हत्या की गई है और हत्या करने के बाद शव को भूसे के ढेर पर फेंका गया है.

शनिवार दोपहर बच्चे का शव बरामद हुआ है. जिसके बाद तेजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची.इसके अलावा दमोह एसपी आनंद कलादगी भी घटनास्थल पहुंचे. एसपी श्री कलादगी ने बताया कि इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है जिससे पूंछताछ की जा रही है. बच्चे का शव उसके घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर भूसे के ढेर पर मिला है. शव पर चोटों के निशान है इसलिए एफएसएल प्रभारी विजय दुआ सहित टीम और डॉग स्क्वाड को सागर से बुलाया गया. एफएसएल टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की है.जिसमें कुछ और साक्ष्य सामने आएंगे. उसके बाद मामले में जांच आगे बढ़ाई जाएगी.यह मामला हत्या का ही है हत्या क्यों की गई है इसके बारे में जिस संदिग्ध को थाने में बैठाया गया. उससे पूछताछ की जा रही है

पूछताछ के बाद ही हत्या का सही कारण निकल कर सामने आएगा.

आपको बता दें दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ खेड़ा गांव में 3 वर्षीय बालक अचानक लापता हो गया था. जिसके अपहरण की बात पुलिस के द्वारा कही गई थी. बच्चे के पिता माखन ने बताया कि दो बेटियों के बाद उनके यहां बेटा हुआ था. घटना के बाद से पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है. वह अपने की बेटे की एक झलक पाने के लिए उसका इंतजार कर रही है.घटना शुक्रवार दोपहर घटित हुई थी जब 3 वर्षीय बालक अनुरोध सिंह अपने घर के आंगन में खेल रहा था. पिता माखन सिंह ने बताया कि दो बेटियों के बाद बेटा हुआ था, इसलिए वह सबका दुलारा भी था.शुक्रवार को बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था. तभी कोई अज्ञात व्यक्ति उसे खेलते समय उठा ले गया है. घर से कुछ दूर एक सफेद कलर की कार खड़ी थी. जिसमें अज्ञात लोग बच्चे को बैठाकर ले गए. गांव के ही कुछ बड़े बच्चों ने उस गाड़ी को देखा था. पिता ने बताया वह खेत पर थे जब घर वापस पहुंचे तो परिजनों ने घटना से अवगत कराया. इसके बाद उन्होंने गांव के लोगों को जानकारी दी और एसपी ऑफिस पहुंचे.दमोह एसपी ने बताया कि बच्चे की हत्या कर शव को भूसे के ढेर पर फेंका गया है.मामले में जांच चल रही है जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा.

*देर रात पहुंचे थे एएसपी*

जैसे ही तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ खेड़ा निवासी 3 साल का मासूम अनुरूद्ध गुम हो जाने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शुक्रवार देर रात एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया,डीएसपी देवी सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी तेजगढ़ अरविंद सिंह,थाना प्रभारी तारादेही आलोक तिरपुड़े, थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा रावेंद्र बागरी, थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान,थाना प्रभारी नोहटा अभिषेक पटेल, इमलिया चौकी प्रभारी रमाशंकर मिश्रा के अलावा पुलिस बल घटनास्थल पहुंचा और परिजनों से जानकारी ली. फिर हाल बच्चे की तलाश पुलिस द्वारा बारीकी स्तर से की जा रही थी.

Next Post

स्लॉट बुकिंग ठप, समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने को किसान परेशान

Sat May 9 , 2026
अमरवाड़ा। अमरवाड़ा क्षेत्र में गेहूं खरीदी के लिए बनाए गए एक दर्जन केंद्रों पर पिछले 10 दिनों से ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग बंद होने से किसान परेशान हैं। समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए पंजीयन कराने के बावजूद किसानों को स्लॉट नहीं मिल पा रहे, जिससे उनकी उपज घरों में […]

You May Like