
रीवा, जंगल से भटके हुए हाथी पिछले कई माह से रीवा, सतना, सीधी में भटक रहे है. रीवा के गुढ़ तहसील अन्तर्गत ग्राम बदवार-बरसैता एवं डढ़वा गांव में देर रात्रि एक हाथी देखा गया. जिसने कई घरो की बाउंड्रीवाल गिरा कर नुकसान किया. स्थानीय लोगो ने हल्ला गुहार लगाकर हाथी को आगे खदेड़ दिया. रात के बाद सुबह हाथी जल्दर गांव में देखा गया. वन विभाग को सूचना दी गई, मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने हाथी को आगे खदेड़ा और स्थानीय लोगो को दूर रहने की हिदायत दी.
गौरतलब है कि दो हाथियों का जोड़ा पिछले कई माह से भटक रहा है. पहले शहडोल जिले में थे उसके बाद सीधी होते हुए रीवा और सतना में नजर आए. अभी तीन दिन पूर्व मऊगंज जिले में घूम रहे थे और अब रीवा के गुढ़ तहसील में एक हाथी देखा गया है.
