शेयर बाजार में सुनामी

मुंबई 07 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से वैश्विक स्तर पर व्यापार युद्ध गहराने और अमेरिका में मंदी की आशंका में स्थानीय स्तर पर हुई भारी बिकवाली से आज शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सुनामी सा कहर रहा।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2861.34 अंक अर्थात 3.80 प्रतिशत की भारी गिरावट लेकर करीब एक महीने बाद 73 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 72,503.35 अंक पर आ गया। इससे पहले यह इस वर्ष 04 मार्च को 72,989.93 अंक पर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 909.40 अंक यानी 3.97 प्रतिशत का गोता लगाकर 22 हजार अंक से नीचे 21,995.05 पर आ गया।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 3915 अंक लुढ़ककर 71,449.94 अंक पर खुला और बिकवाली के दबाव में थोड़ी देर बाद ही 71,425.01 अंक के निचले स्तर तक टूट गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक यह 73,149.12 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा।

इसी तरह निफ्टी भी 1146 अंक की गिरावट लेकर 21,758.40 अंक पर खुला और खबर लिखे जाने तक 21,743.65 अंक के निचले जबकि 22,190.00 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा।

Next Post

रोहिंग्या को संरक्षण दे रही भाजपा: आप

Mon Apr 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 अप्रैल (वार्ता) आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर रोहिंग्या के बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने का आरोप लगाते हुए उस पर रोहिंग्या को संरक्षण देने का आरोप लगाया आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि […]

You May Like