नीट से पहले इंदौर में हाई अलर्ट, केंद्रों पर मॉक ड्रिल; चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

इंदौर: 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा को लेकर शहर में सुरक्षा का कड़ा घेरा तैयार कर लिया है. जोन 1 के सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और प्रशासन ने व्यापक निरीक्षण कर मॉक ड्रिल की. इस दौरान अधिकारियों ने साफ किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.जोन 1 क्षेत्र में शासकीय शारदा कन्या विद्यालय (बड़ा गणपति), सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल, कृषि महाविद्यालय और राऊ स्थित स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट केंद्रों का निरीक्षण किया.

इस दौरान पुलिस बल और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया. निरीक्षण में स्ट्रांग रूम, परीक्षा कक्ष, सीसीटीवी कैमरे, जैमर, प्रवेश निकास व्यवस्था और पेयजल सहित अन्य इंतजामों की बारीकी से जांच की गई. साथ ही मॉक ड्रिल कर ड्यूटी पर तैनात अमले को आकस्मिक स्थिति से निपटने के निर्देश दिए.

इस दौरान एसीपी निधि सक्सेना ने बताया कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा. अभ्यर्थियों की एंट्री से लेकर एग्जिट तक सख्त निगरानी रखी जाएगी. संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. पुलिस ने केंद्रों की परिधि सुरक्षा, बाउंड्री और अभ्यर्थियों की आवाजाही को भी व्यवस्थित किया है. एसीपी ने बताया कि नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है

Next Post

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

Sat Jun 20 , 2026
चेन्नई 20 जून (वार्ता) अफगानिस्तान ने शनिवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि इस महीने में भारत में बेहद गर्मी रहती है। विकेट सूखी और सख्त लग रही है इसलिए […]

You May Like