त्रिलंगा वार्ड 51 में 3 करोड़ की लागत से सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

भोपाल। शहर के वार्ड क्रमांक 51 स्थित त्रिलंगा क्षेत्र में लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का आज विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर विधायक अर्चना चिटनिस, महापौर मालती राय, जिला प्रभारी जशवंत सिंह हाड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा सुरजीत सिंह चौहान, सीहोर जिला प्रभारी विकास वीरानी, जोन अध्यक्ष स्नेहलता भगवत रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष पीयूष सिसोदिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में भाजपा नेता सुनील पांडेय, श्याम सुंदर शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी भी शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Next Post

भारत विकास परिसद् मध्य भारत उत्तर प्रांत की कार्यशाला आयोजित

Mon Apr 27 , 2026
ग्वालियर। भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत की प्रांतीय कार्यशाला ‘सृजन’ ग्वालियर शाखा के आतिथ्य में शीतला सहाय सभागार ग्वालियर में हुई। मुख्य अतिथि प्रहलाद सबनानी विभाग संघ संचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा कि भारत को अपनी चित्ति के अनुसार कार्य करना चाहिए परन्तु हम अपने मूल स्वभाव […]

You May Like