जबलपुर, जबलपुर में क्राइम ब्रांच और रांझी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक सियाज कार को रोककर तलाशी ली। इस दौरान कार में बैठे मनीष रजक और आनंद श्रीवास के बैग से 5 किलो 131 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
जब्त गांजे की कीमत करीब 2 लाख 56 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजे के साथ कार और मोबाइल भी जब्त किया है। दोनों आरोपी गोहलपुर के रहने वाले हैं।
