न्यू वर्ल्ड स्क्रूवॉर्म एक खतरनाक परजीवी है, जो जिंदा इंसानों और जानवरों के घावों में मांस खाता है। अमेरिका में इसका पहला मामला सामने आने से वैज्ञानिकों में हड़कंप मच गया है।
दुनियाभर के वैज्ञानिक इन दिनों परेशान चल रहे हैं, वजह है हाल ही में पाए गए एक कीड़ा जो जिंदा इंसानों को खाता है। मैक्सिको में अब तक इस तरह के 5000 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुकें है। वहीं अमेरिका में भी इसका पहला मामला सामने आया है। इससे पूरे अमेरिका में हड़कंप मच गया है।
इस परजीवी का नाम न्यू वर्ल्ड स्क्रूवॉर्म रखा गया है, इसे यह नाम इसकी बनावट की वजह से दिया है। दरअसल यह देखनें में स्क्रू की तरह नजर आता है। यह जिंदा इंसानों और जानवरों के घावों में घुसकर अंदर की मांसपेशियों को खाता है। अब तक इसे दक्षिण अमेरिका और कैरिबियन क्षेत्रों में ही देखा गया था, लेकिन अब यह उत्तर की ओर फैल रहा है और अमेरिका के पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है।
