ASI ने चालान काटा तो वर्दी उतरवाने की दी धमकी

जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत रेल्वे अंडर ब्रिज एवं जसूजा सिटी के बीच मेन रोड धनवंतरी नगर पर वाहन चेकिंग डयूटी के दौरान बिना हेलमेट घूम रहे व्यक्ति का चालान काट दिया गया। चालानी कार्रवाई के बाद चला गया और और फिर अपने पुत्र को बुलाकर लेकर आ गया जो एएसआई से उलझ गया, जिसके बाद वर्दी उतरवाने की धमकी देते हुए हंगामा करने लगा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस के मुताबिक सहायक उप निरीक्षक शिवचरण दुबे 60 वर्ष यातायात थाना गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी दैनिक वाहन चैकिंग डयूटी थाना प्रभारी यातायात गढ़ा के आदेशासुनार अलग अलग स्थानों पर लगाई जाती है, डयूटी में रेल्वे अंडर ब्रिज एवं जसूजा सिटी के बीच मेन रोड़ धनवंतरीनगर पर वाहन चेकिंग डयूटी पर तैनात था। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की जा रही थी.

एक व्यक्ति बिना हेलमेट के मोटर सायकल से अंधमूक वायपास की ओर आ रहे थे जिन्हें आरक्षक विनीत के द्वारा रोका गया वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड एच 3385 होना पाया एवं वाहन चालक केसरी सागर सेन पिता खुमान सिंह निवासी ग्राम सूखा शहपुरा से हेलमेट एवं लायसेंस के संबंध में पूछा हेलमेट न होने पर चालानी कार्यवाही की गई। केसरी सागर द्वारा चालानी कार्यवाही किये जाने की बात पर नाराज होकर चला गया.

जिसके बाद अंकित सेन नाम के व्यक्ति को लेकर आया अंकित सेन उतरते ही बोला कि कौन एएसआई पुलिस वाला है जिसने पिता का चालान काटा है कहते हुय अभद्रता करने लगा। शासकीय कार्य वाहन चैकिंग में बांधा डलाने लगा। वाहन चैकिंग घण्टों तक बाधित रही। सस्पेंड करवाने, वर्दी उतरवाने की धमकी देने हुए भाग गया।

Next Post

युकां चुनाव: जबलपुर नगर की सीट एससी के लिए रिजर्व

Fri Apr 25 , 2025
जबलपुर: भारतीय युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के चयन के लिए संगठन ने चुनाव का एलान कर दिया है। संगठन के चुनाव जोन कोऑर्डिनेटर अंकित यादव व संगठन के नगर अध्यक्ष विजय रजक व चमन राय ने बताया कि संगठन चुनाव की खास बात यह है कि इसमें 18 से […]

You May Like