मुंगवानी मार्ग में किसानों ने किया चक्का जाम, पर्याप्त बिजली देने की रखी मांग

सिवनी। किसानों को कृषि कार्य के लिए 10 घंटे बिजली मिलने की जगह महज 2 घंटे बिजली मिलने व बार-बार ट्रिप होने सहित अनेक समस्याओं के चलते आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार को सिवनी-अमरवाड़ा मार्ग के बीच स्थित गांव मुंगवानी कला बिजली कार्यालय के सामने मार्ग पर चक्का जाम करके विरोध प्रदर्शन किया। लगभग 1 घंटे तक मार्ग में जाम किए जाने के चलते दोनों तरफ से आवागमन बाधित रहा। वहीं बिजली अधिकारी के पहुंचने व बंडोल थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा जहां किसानों को बिजली पर्याप्त दिए जाने सहित अन्य मांगों को मानकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर किसानों ने चक्का जाम हटाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी से अमरवाड़ा मार्ग के बीच स्थित गांव मुंगवानी कला में शुक्रवार को आक्रोश किसानों ने मार्ग पर चक्का जाम कर नारेबाजी की। किसानों ने बताया कि खेतों में गेहूं व सरसों की फसल के साथ कुछ किसानों ने अन्य फसल की बोवनी कर चुके हैं तथा कुछ किसानों की बोनी रह गई है। कृषि कार्य के लिए निर्धारित 10 घंटे बिजली देने के प्रावधान के बावजूद भी किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। इसके साथ ही महज 2 घंटे बिजली दिए जाने के बीच में भी बिजली के बार-बार ट्रिप होने से किसानों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों ने बताया कि बिजली दिन में काम और रात में ज्यादा देते हैं जिस भी परेशानी बढ़ गई है। कई गांव के किसान परेशान बिजली की समस्या से गांव मुंगवानी, सापापार, मुंगवानी खुर्द, चौड़ा, भाटीवाडा, खेरी, पुसेरा, मढवा, बाधी, गाडरवाडा, कुदवारी आदि गांव के किसान परेशान हैं।

*किसानों ने रखी मांग*

बिजली की समस्या से परेशान किसानों में योगेंद्र जैन, यशवंत ठाकुर, अजीत सिंह ठाकुर, बबलू सनोडिया भाटीवाड़ा, मोंटी, मोनू ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, मोंटी सनोडिया, बबलू अवस्थी, कमलेश यादव, सुनील ठाकुर सहित अनेक किसानों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि उन्हें दिन में अधिक समय लाइट दिया जाए। 10 घंटे लाइट किसानों को दी जाए। बार-बार ट्रिप की समस्या से निजात दिलाया जाए। इसके साथ ही ढेकी और नरेला फीडर को जिसे तिघरा फीडर से जोड़ दिए थे उसे काटने की भी मांग किसानों ने की है।

Next Post

कुएं से युवक का संदिग्ध हालात में शव बरामद, गले में बंधा भारी पत्थर, हत्या या आत्महत्या ? 

Fri Nov 28 , 2025
नीमच/मनासा । मनासा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सांडीया में लापता युवक पंकज उपाध्याय (33) का शव शुक्रवार को गांव के ही एक कुएं में तैरता हुआ मिला। शव दिखते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मनासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद […]

You May Like