14 गायनिकलोजिस्टो सहित 57 मातृशक्ति होंगी सम्मानित    

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति, ग्वालियर की महिलाओं की बैठक टोंटा की बजरिया,कम्पू में संयुक्त अध्यक्ष संगीता शर्मा की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि समिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा थे। मुख्य वक्ता आशा त्रिपाठी, अंजू दीक्षित, माया भारद्वाज, डॉ सरिता त्रिपाठी थी। सर्व प्रथम भगवान श्री कृष्ण एवं गोवर्धन का पूजन किया गया। संचालन रेनू शर्मा,अल्का मिश्रा ने किया । घर घर जाकर पीले चावल देने का दायित्व प्रीति शर्मा, शशि गोस्वामी, तरुण लता पाठक, संध्या शर्मा, शशि व्यास, बवली शर्मा को सौंपा गया । मुख्य अतिथि आसन से प्रकाश नारायण शर्मा ने कहा कि ब्रह्म मातृशक्ति सम्मेलन में मुख्य अतिथि गंगा दास की बड़ी शाला के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महंत रामसेवक दास महाराज होंगे । मुख्य वक्ता के रूप में ब्रेस्ट कैंसर पर डॉ रीता मिश्रा, गर्भावस्था परीक्षण पर डॉ सीमा कौल, अध्यात्म धर्म ज्ञान पर भागवताचार्य मधु कृष्ण दुबे, परिवारिक समस्या, समाधान – श्रीमती सुधा दीक्षित, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ – डॉ वंदना भूपेंद्र प्रेमी, आत्म सुरक्षा – निशा शुक्ला, 16 श्रृंगार का महत्व पर व्याख्यान देंगी। पं.गिरिराज गुरुजी समाज उत्थान एवं सनातन संस्कृति पर विचार व्यक्त करेंगे। मुख्य वक्ताओं ने कहा कि ब्रह्म मातृशक्ति सम्मेलन के लिए घर घर जाकर पीले चावल देकर आमंत्रित किया जाएगा। सकल ब्राह्मण समाज की समाजसेवी महिलाओं से 15 नवंबर तक वाट्स एप नम्बर 8989701580 पर निशुल्क प्रवृष्टिया आमंत्रित की गई है। अध्यक्षीय आसन से संगीता शर्मा ने कहा कि आज शहर की 14 वरिष्ठ समाजसेवियों गायनिकलोजिस्ट डॉ. शैला सप्रे, डॉ . रीता मिश्रा,डॉ, वृंदा जोशी, डॉ स्वाति जोशी, डॉ.मोहिता गौड, डॉ ममता शुक्ला,डॉ. अनुराधा शर्मा, डॉ. शोभा चतुर्वेदी, डॉ.नूतन तिवारी, डॉ. सीमा कौल, डॉ शिल्पी ओझा, डॉ.राजकिशोरी,डॉ परिभाषिता मिश्रा, डॉ साक्षी शर्मा,ल ब्रह्म चिकित्सा रत्न से सम्मानित किया जाएगा। 43 नामों को 15 नवंबर को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Next Post

हिंदू महासभा भवन में दीपावली मिलन समारोह कल होगा

Wed Nov 11 , 2026
ग्वालियर । अखिल भारत हिंदू महासभा के ग्वालियर संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली मिलन समारोह सकल हिंदू समाज का 13 नवंबर को सायंकाल ठीक 6 बजे, हिंदू महासभा भवन, दौलतगंज में मनाया जाएगा। […]

You May Like