रेस्टोरेंट में खाने पहुंचे मंत्री टेबल न मिलने पर भड़के, मारपीट का आरोप

ग्वालियर: लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ग्वालियर शहर के क्वालिटी रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि होटल में भीड़ अधिक होने के कारण टेबल न मिलने पर वो भड़क उठे। यही नहीं, उनके साथ होटल आए समर्थकों ने भी जमकर हंगामा कर दिया। इसके बाद होटल स्टाफ को उनके मंत्री होने की बात पता चली तो माफी मांगी, लेकिन पटेल का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

उन्होंने फूड सेफ्टी टीम को बुलाकर भोजन की सैंपलिंग करा दी। इस दौरान होटल संचालक ने उसके साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया है। राज्यमंत्री दो दिन से ग्वालियर में थे। उन्होंने जिले के कई स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। विधानसभा अध्यक्ष के यहां विवाह समारोह में शामिल हुए। रात को राज्यमंत्री अपने समर्थकों के साथ भोजन करने निकले।

वे एसपी ऑफिस के पास पटेल नगर स्थित क्वालिटी रेस्टोरेंट पहुंचे। छुट्टी होने के कारण वहां भीड़ अधिक थी और सभी टेबल फुल थीं। राज्यमंत्री के दो टेबल अलग-अलग नाम से बुक कराई गई थीं। फूड इंस्पेक्टर लोकेंद्र के नाम से टेबल बुक होने की बात राज्यमंत्री को नागवार गुजरी। उनके साथ समर्थक भी भड़क गए और हंगामा शुरु कर दिया। आखिर में होटल संचालक से फोन पर माफी भी मंगवाई गई। साथ ही, पूरे स्टाफ ने भी मंत्रीजी से हाथ जोड़कर माफी मांगी।
भोजन कराया, फिर भी नाराज
जैसे ही स्टाफ को मालूम चला कि नरेंद्र शिवाजी पटेल राज्यमंत्री हैं, वैसे ही स्टाफ ने उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगी। इसके बाद भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। हालांकि, इस दौरान समर्थक उग्र भी हो उठे, लेकिन किसी तरह की तोड़फोड़ और मारपीट का मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। इसके बाद वहां फूड सेफ्टी की टीम पहुंची और उसने यहां सैंपलिंग की।

Next Post

सुपरवाइजर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Mon May 5 , 2025
सतना : जिले के नागौद थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़वा नई बस्ती निर्माणाधीन रेलवे पुल के निकट रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की निर्मम हत्या के आरोपी को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को उस समय दबोचा गया जब वह गांव के निकट स्थित जंगल में छिपा बैठा था. […]

You May Like