सुपरवाइजर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

सतना : जिले के नागौद थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़वा नई बस्ती निर्माणाधीन रेलवे पुल के निकट रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की निर्मम हत्या के आरोपी को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को उस समय दबोचा गया जब वह गांव के निकट स्थित जंगल में छिपा बैठा था. पुलिस द्वारा आरोपी के रक्त लगे कपड़े को भी बरामद कर लिया गया है.

नागौद थाना प्रभारी अशोक पाण्डेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सुरदहा निवासी और नागौद के हरदुआ टोला में किराए के मकान में रहने वाले गोपाल श्रीवास्तव पिता बृजेश उम्र 32 वर्ष की शुक्रवार की सुबह निर्मम हत्या किए जाने की घटना सामने आई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए जब पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरु की तो प्रमुख संदेही के तौर पर अशोक कुमार मिश्रा उर्फ परसुराम बाबा पिता रामकलेश उम्र 40 वर्ष निवासी सुरदहा का नाम सामने आया.

इसी कड़ी में पुलिस के सामने यह जानकारी भी आई कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले मृतक गोपाल श्रीवास्तव ने उसी गांव के निवासी अशोक पयासी की पत्नी को अपने पास रख लिया था. जिसके चलते अशोक बुरी तरह बौखला गया था

Next Post

कारोबारी शुभम साहू की निर्मम हत्या

Mon May 5 , 2025
सतना:हाल ही में कांग्रेस छोड़ बसपा नेता बने शुभम साहू की निर्मम हत्या रविवार की रात कर दी गई है।लाठी डंडों और पत्थरों से पीट पीट कर की गई इस वारदात को लेकर शहर में सनसनी फैल गई है.मिली जानकारी के अनुसार शुभम एक आदतन अपराधी था और राजनीति उसके […]

You May Like