उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में गोलीबारी में छह लोगों की मौत

इस्लामाबाद, 03 सितंबर (वार्ता) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को एक यात्री वाहन पर हुयी गोलीबारी में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी है।

कोहाट क्षेत्र के क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी अब्बास मजीद मारवात ने एक बयान में कहा कि यह घटना कुर्रम जिले के एक ग्रामीण इलाके में हुई जहां अज्ञात हमलावरों ने वाहन पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि हमले के बाद पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और इस अभियान के दौरान हथियारों का जखीरा भी बरामद किया गया है।

उन्होंने कहा कि हमलावरों का पता लगाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस एवं सुरक्षाकर्मी इलाके में घर-घर तलाशी ले रहे हैं। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

 

Next Post

ऑस्ट्रेलियाई सीनेटर भारतीयों समेत कुछ खास समूहों के प्रवासियों को लाने के दावे से पीछे हटी

Wed Sep 3 , 2025
सिडनी 03 अगस्त (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया की लिबरल सीनेटर जसिंटा नम्पिजिनपा प्राइस बुधवार को अपने उस दावे से पीछे हट गयी जिसमें कहा गया था कि देश की संघीय सरकार अपने वोटों को मजबूत करने के लिए ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों सहित कुछ खास समूहों के प्रवासियों को ला रही है। सिडनी […]

You May Like