दलित संगठन के जिला अध्यक्ष बने वर्मा

रेहटी. दलित पिछड़ा समाज संगठन ने जिले की कमान प्रखर अंबेडकरवादी विचारक विजय वर्मा को सौंपी है. इस नियुक्ति की खबर से संगठन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समाजजनों में उत्साह और हर्ष का माहौल है. सामाजिक कार्यकर्ता राहुल धावरे ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विजय वर्मा लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए हैं और बहुजन महापुरुषों की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रहे हैं. इस अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने विजय वर्मा को बधाई दी. बधाई देने वालों में पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, अमित अर्जुन सिंह पटेल, कैलाश भिलाला, महेश हरियाले, जीवन सिंह धावरे, संग्राम सिंह चंद्रवंशी, मोनू भिलाला, शेख हनीफ कुरैशी, जज़ील खान, ब्रजेश बकोरिया, धर्म सिंह गोयल, गोविंद सिंह कुशवाह, राजेश धनवारे, अनिल पवार शामिल हैं.

Next Post

कलेक्टर- एसपी ने किया जेल का निरीक्षण

Fri Dec 19 , 2025
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के. एवं एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने जिला जेल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए बंदियों को पर्याप्त संख्या में शाल एवं कंबल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि ठंड के मौसम में किसी भी बंदी को असुविधा न हो. […]

You May Like