कलेक्टर- एसपी ने किया जेल का निरीक्षण

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के. एवं एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने जिला जेल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए बंदियों को पर्याप्त संख्या में शाल एवं कंबल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि ठंड के मौसम में किसी भी बंदी को असुविधा न हो. इस दौरान उन्होंने आर्थिक रूप मे असक्षम कैदियों को स्वेटर भी वितरित कराए.
उन्होंने जेल की चिकित्सा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधा को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए. कलेक्टर एवं एसपी ने जेल में भोजन, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छ रसोई व्यवस्था तथा स्वच्छ पेयजल की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने बंदियों से संवाद किया और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ जीवन में सुधार लाने की समझाइश दी.उन्होंने यह भी जानकारी ली कि कौन बंदी किस अपराध में निरुद्ध हैं तथा उनके प्रकरणों की स्थिति क्या है. उन्होंने जेल स्टाफ को मानवीय दृष्टिकोण के साथ कर्तव्यों के निर्वहन, नियमों के पालन और बंदियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान जेल अधीक्षक सुश्री प्रतिमा पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Next Post

सड़क सुरक्षा विभागों एवं समाजों का सामूहिक दायित्व

Fri Dec 19 , 2025
सीहोर। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में कलेक्टर बालागुरू के. ने कहा कि सड़क पर चलने वाले प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस दिशा में किसी […]

You May Like