मक्का किसानों में भारी नाराज़गी, समर्थन मूल्य पर खरीद की माँग तेज

जबलपुर: मध्यप्रदेश में इस वर्ष मक्का की भरपूर पैदावार के बावजूद किसानों को मंडियों में औसतन 1200 से 1500 रुपये प्रति क्विंटल का ही भाव मिल रहा है, जबकि सरकार द्वारा समर्थन मूल्य 2400 रुपये तय किया गया है। इस भारी अंतर से किसान बेहद परेशान और आक्रोशित हैं। भारत कृषक समाज (महाकौशल) के अध्यक्ष के.के. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आरोप लगाया कि व्यापारियों की मिलीभगत से मंडियों में भाव गिराए जा रहे हैं और किसान घाटे में फसल बेचने को मजबूर हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लागत भी न निकलने से हालात गंभीर हैं और कई स्थानों पर किसान धरना–प्रदर्शन करने को मजबूर हो रहे हैं। पत्र में मुख्यमंत्री से मक्का की खरीद समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित करने और इस संबंध में तत्काल कदम उठाने की मांग की गई है। इसकी प्रतिलिपि मुख्य सचिव, कमिश्नर, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों को भी भेजी गई है।

Next Post

हमा गांव में कोतवाली पुलिस की ने घर से 22 पेटी अवैध शराब जब्त की

Mon Nov 24 , 2025
छतरपुर। नगर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हमा गांव में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रविवार 23 नवंबर को दोपहर करीब 2 बजे सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के एक घर में भारी मात्रा में अवैध शराब रखी गई है। […]

You May Like