शिवपुरी: पोहरी एसडीएम जे.पी. गुप्ता ने ग्राम अनभौरा में लगभग 150 बीघा शासकीय पट्टे की भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराकर 64 पट्टाधारी आदिवासी परिवारों को विधिवत कब्जा दिलाया। भूमि का अनुमानित मूल्य करीब तीन करोड़ रुपये बताया गया है।राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर वर्षों से दबंगों के कब्जे में रही भूमि को खाली कराया। इसके बाद भूमि की जुताई कराकर राजस्व अभिलेखों के अनुसार वास्तविक पट्टाधारियों को कब्जा सौंपा गया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी और पुलिस बल मौजूद रहा।
प्रशासन के अनुसार कई व्यक्तियों ने आदिवासी परिवारों की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था, जिन्हें हटाकर सभी पात्र हितग्राहियों के अधिकार बहाल किए गए। इस कार्रवाई पर सामाजिक संगठन सहरिया क्रांति ने प्रशासन की सराहना की है।
Next Post
पीतांबरा कॉलोनी में चला बुलडोजर, करोड़ों रुपये मूल्य की शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त
Thu Jul 2 , 2026
शिवपुरी: करैरा अनुविभाग के दिनारा स्थित पिछोर रोड पर बनी पीतांबरा आवासीय कॉलोनी में प्रशासन ने करोड़ों रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। एसडीएम अनुपम शर्मा और तहसीलदार ललित शर्मा के नेतृत्व में राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर सर्वे नंबर 1759 की कुल 1.01 हेक्टेयर, […]

You May Like
-
2 months ago
संयुक्त निदेशक ने किया जनगणना कार्य का निरीक्षण
-
1 year ago
ड्रग्स तस्करी में महिला व पुरुष गिरफ्तार
-
7 months ago
आर्याडॉटएजी का मुनाफा पहली छमाही में 39 प्रतिशत बढ़ा