ग्वालियर: तेज धूप के कारण दिन और रात दोनों ही गर्म हो रहे हैं, दिन का तापमान जहां 26.2 डिग्री पर पहुंच रहा है, तो रात में भी तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया है। रात में तापमान अधिक होने के कारण लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हुआ। वहीं वातावरण में आर्द्रता रात के समय 92 प्रतिशत दर्ज की गई जो कि सामान्य से 27 प्रतिशत अधिक रही। वातावरण में नमी होने के कारण हवा थोडी सर्द रही।
वहीं सुबह से धूप खिली होने के कारण तापमान में गर्मी महसूस हो रही है, ग्वालियर में फिर से मौसम गर्म होना प्रारंभ हो गया है, दो दिन हल्की बारिश के कारण गर्मी से राहत थी, लेकिन फिर से सूरज अपनी तेज चमक बिखेर रहा है, जिसके कारण दिन का तापमान फिर से बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अब बारिश की संभावना नहीं है, जिसके कारण अब तापमान लगातार गर्म होता जाएगा। आज शनिवार को भी तेज धूप है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो गई। वहीं हवा की रफ्तार आज सामान्य है जिससे कारण रात में भी सर्दी कम ही रहेगी।
