प्रवीण कुमार आईटीबीपी के नये महानिदेशक नियुक्त

नयी दिल्ली (वार्ता) गुप्तचर ब्यूरो के विशेष निदेशक भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी प्रवीण कुमार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का नया महानिदेशक बनाया गया है।

पश्चिम बंगाल कैडर 1993 के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री कुमार का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने से 30 सितंबर 2030 तक होगा। वह 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत हो रहे आईपीएस अधिकारी राहुल रसगोत्रा का स्थान लेंगे।

इसी तरह आईपीएस अधिकारी प्रवीर रंजन को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में महानिदेशक के पद नियुक्त किया गया है। श्री रंजन वर्तमान में सीआईएसएफ में विशेष महानिदेशक के पद पर कार्यरत है।

श्री रंजन का कार्यकाल 31 जुलाई 2029 तक रहेगा। वह रजविंदर सिंह भट्टी का स्थान लेंगे। श्री भट्टी 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत हो रहे है।

Next Post

उप्र की मानसी सिंह ने जीती महिला एकल ट्रॉफी, पुरुष एकल में हरियाणा के भारत राघव विजेता

Sat Sep 20 , 2025
लखनऊ, (वार्ता) शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश की मानसी सिंह ने योनेक्स सनराइज डा. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में संघर्षपूर्ण मुकाबले में आंध्र प्रदेश की सूर्या को 21-16, 18-21, 21-18 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन (बीएआई) के तत्वावधान में […]

You May Like