बकरी बेचने जा रहा बुजुर्ग हुआ हादसे का शिकार, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

शाजापुर। बकरी लेकर हाट बाजार में बेचने जा रहे एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसे परिजन जिला अस्पताल लाए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. यह घटना सुबह करीब 7 बजे राजगढ़ जिले के धनोरा गांव के पास हुई, जब एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी थी. मृतक की पहचान राजगढ़ जिले के धनोरा गांव निवासी चंदर सिंह भिलाला के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार चंदर सिंह अपने गांव से बकरी लेकर लीमाचौहान गांव के हाट बाजार में बेचने जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद परिजन घायल चंदर सिंह को तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल ले गए. डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर हालत के कारण सुबह करीब 11 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. मृतक के बेटे रघुवीर भिलाला ने बताया कि हादसा अचानक हुआ और वाहन चालक मौके से फरार हो गया. अस्पताल पुलिस चौकी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है, आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा. पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है.

Next Post

जनगणना हाउस लिस्टिंग का काम हुआ पूरा

Wed Apr 22 , 2026
सीहोर। जिले में आगामी डिजिटल जनगणना को लेकर प्रशासन ने हाउस लिस्टिंग का काम लगभग पूरा कर लिया है. अब इसी डिजिटल डेटा के आधार पर जनसंख्या गणना के साथ-साथ प्रॉपर्टी टैक्स का निर्धारण भी किया जाएगा, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन और संसाधनों के वितरण में सटीकता आएगी. जिले में […]

You May Like