बाल सुधार गृह से सुरक्षा व्यवस्था तार-तार

1 साल में 15 बच्चे भागे, 4 अब भी फरार

इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र स्थित बाल सुधार गृह से किशोर अपराधियों के लगातार फरार होने की घटनाओं ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हाल ही में तीन दिन पहले रात तीन बाल अपचारी चौकीदार को चकमा देकर फरार हो गए, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.जानकारी के अनुसार, पिछले एक साल में यहां से कुल 15 बच्चे भाग चुके हैं, जिनमें से 11 को पकड़ लिया गया, लेकिन 4 अब भी फरार हैं.

सूत्रों का कहना है कि सुधार गृह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं और यहां कुछ ऐसे अपराधी भी रह रहे हैं, जिनकी उम्र बाल सुधार गृह की सीमा से अधिक है. यह स्थिति अन्य बाल अपचारियों के लिए भी खतरा बन सकती है. हीरानगर थाना प्रभारी पप्पू लाल शर्मा के अनुसार, फरार हुए तीन किशोरों में एक मुरैना का रहने वाला है, जो बलात्कार के मामले में बंद था, जबकि शाजापुर के दो किशोर हत्या के प्रयास के आरोप में यहां थे. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और उनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है.
ठोस कदम उठाने की जरूरत
लगातार हो रही इन घटनाओं ने सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं. सवाल यह है कि आखिर बार-बार बच्चे यहां से भागने में सफल कैसे हो रहे हैं. क्या सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरती जा रही है. प्रशासन को इस दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

Next Post

ग्वालियर नगर निगम 100 करोड़ के क्लब में शामिल

Mon Mar 24 , 2025
ग्वालियर: नगर निगम वित्तीय वर्ष में संपत्ति कर वसूली में पिछले 5 वर्षों की अपेक्षा सर्वाधिक 100 करोड रिकार्ड सम्पत्तिकर वसूली कर म.प्र. के 4 नगरीय निकायों के 100 करोड के क्लब में शामिल हुआ है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है।निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार सभी अधिकारी एवं कर्मचारी क्षेत्र […]

You May Like