ग्वालियर नगर निगम 100 करोड़ के क्लब में शामिल

ग्वालियर: नगर निगम वित्तीय वर्ष में संपत्ति कर वसूली में पिछले 5 वर्षों की अपेक्षा सर्वाधिक 100 करोड रिकार्ड सम्पत्तिकर वसूली कर म.प्र. के 4 नगरीय निकायों के 100 करोड के क्लब में शामिल हुआ है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है।निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार सभी अधिकारी एवं कर्मचारी क्षेत्र में अभियान चलाकर संपत्तिकर वसूल रहे है।

उसी का परिणाम है कि वित्तीय वर्ष में 100 करोड़ से ऊपर अभी तक संपत्तिकर वसूला जा सका है। इस वर्ष 110 करोड का लक्ष्य हासिल करना है। इसके लिए 31 मार्च तक संपत्तिकर शिविर आयोजित किए जा रहे है। अभी 9 दिवस शेष है. प्रति दिवस 1.12 करोड का लक्ष्य निर्धारित कर वसूली कर रहे है। निगमायुक्त संघ प्रिय ने बताया कि लक्ष्य के अनुरूप संपत्तिकर वसूली के लिए व्रहद स्तर पर व्यवस्था की है.

जिसमें एक टीम वार्ड पर बैठकर वसूली करेगी, एक टीम कालौनी में कैम्प लगाकर वसूली करेगी। एक टीम सहायक सम्पत्तिकर अधिकारी की है वह वार्ड के बड़े बकायेदारों को उनके पास उपलब्ध सूची अनुसार चिन्हित कर उन पर कार्यवाही कर वसूली करेगी जिसमें भवन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, मदाखलत सहयोग करेंगे। पिछले वर्षों में वसूली का आंकडा 50 करोड़ मुश्किल से पार कर पा रहा था।

Next Post

निर्माणाधीन मकान से गिरकर कारीगर की मौत

Mon Mar 24 , 2025
चौथी मंजिल से गिरने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम इंदौर: लसूडिया क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की चौथी मंजिल से गिरकर एक कारीगर की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब वह टंकी पर पानी चढ़ाने गया था और अचानक पैर फिसलने से नीचे गिर गया. स्थानीय […]

You May Like