आर्थर फिल्स को हराकर अल्कराज मोंटे कार्लो मास्टर्स के सेमीफाइनल में

मोनाको (वार्ता) स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज ने शनिवार को संघर्षपूर्ण मुकाबले में फ्रांस के आर्थर फिल्स को हराकर मोंटे कार्लो मास्टर्स टूर्नामेंट के सेमीफाइनल जगह बना ली है।

आज यहां करीब ढ़ाई घंटे तक चले मुकाबले में आर्थर फिल्स से पहला सेट हराने के बाद अल्कराज ने संघर्षपूर्ण वापसी करते हुए मैच 4-6, 7-5, 6-3 से जीतकर अंतिम चार में जगह बना ली।

सेमीफाइनल में में अल्कराज का मुकाबला हमवतन खिलाड़ी एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना से होगा।

Next Post

पश्चिमी सूडान में अर्धसैनिक बलों के हमलों में 114 से अधिक नागरिक मारे गए

Sun Apr 13 , 2025
खार्तूम, 13 अप्रैल (वार्ता) पश्चिमी सूडान में उत्तरी दारफुर राज्य की राजधानी एल फशर में पिछले दो दिनों में दो विस्थापन शिविरों पर अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) द्वारा किए गए हमलों में 114 से अधिक नागरिक मारे गए। एक स्थानीय अधिकारी ने शनिवार को यह बात कही। उत्तरी दारफुर […]

You May Like